फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला

सार

मृतक युवक की पहचान पुनीत कुमार पुत्र महेश चंद निवासी गांव नली हुसैनपुर थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाइवे पर कुचेसर चौपला के पास बृहस्पतिवार देर रात दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुचेसर चौपला चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई और दूसरे बाइक सवार युवक की गंभीर हालत बनी हुई है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान पुनीत कुमार पुत्र महेश चंद निवासी गांव नली हुसैनपुर थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें