फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बेटियों को सशक्त बनाएगी अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Thu, 06 Nov 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 28 नवंबर को अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न अंडर-14 व 16 में बालिका वर्ग की खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता एएफआई द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की देखरेख मे संपन्न होगी।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंदर गुर्जर ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालिकाओं के लिए होगी। इसमें आयु वर्ग 14 एवं 16 में प्रतिभाग किया जा सकेगा। खिलाड़ियों की जन्म तिथि 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के मध्य एवं अंडर-16 में 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अंडर-14 के ग्रुप ए 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ग्रुप बी 60 मीटर, लंबी कूद, बैक थ्रो, ग्रुप सी 60 मीटर, 600 मीटर दौड़ एवं किड्स जेवलीन, अंडर-16 आयु वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, ऊंची कूद, डिसकस थ्रो, शॉट पुट, जेवलीन थ्रो की प्रतियोगिता होंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि महिला एथलीटों को सशक्त बनाने और देशभर में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया की प्रमुख पहल अस्मिता महिला लीग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि अस्मिता महिला लीग न केवल एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती है, बल्कि खेल के माध्यम से सामाजिक बाधाओं को तोड़ने का भी काम कर रही है। एसोसिएशन के कोच डीएन गौड़ ने बताया कि देश के अलावा उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें हापुड़ जिले का भी नाम शामिल है। जनपद में यह प्रतियोगिता 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। सभी स्कूल अपने यहां से ज्यादा से ज्यादा बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं। उक्त प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें