यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाइवे पर कुचेसर चौपला के पास बृहस्पतिवार देर रात दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुचेसर चौपला चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई और दूसरे बाइक सवार युवक की गंभीर हालत बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान पुनीत कुमार पुत्र महेश चंद निवासी गांव नली हुसैनपुर थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल की पहचान की जा रही है।