फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अनियंत्रित बाइक ट्रैैक्टर ट्रॉले से टकराई, युवक की मौत

Sat, 15 Jun 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई के निकट मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर होने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने इन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। बकरीद से पहले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गांव अठसैनी निवासी मुदस्सिर (23 वर्ष) शनिवार को गांव के ही अपने साथी वसीम और अर्सलान के साथ मेरठ रोड स्थित लोधीपुर गांव आए थे। यहां से देर शाम लौटते वक्त उन्हें गांव के ही आशिक मिल गया। इसके बाद चारों युवक एक ही बाइक पर अठसैनी वापस लौटने लगे, जब वह गांव पौपाई के पास पहुंचे तो अचानक बाइक चला रहा मुदस्सिर नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुदस्सिर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और बिना कोई कार्रवाई कराए शव को अपने साथ लेकर चले गए।

बकरीद से पहले बुझा घर का चिराग

सोमवार को बकरीद है। मुदस्सिर के घर में सभी लोग त्योहार की तैयारी में लगे थे, लेकिन उससे पहले ही घर का चिराग बुझ गया। मुदस्सिर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें