फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 27 Jan 2026 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई का उपचार चल रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक व कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के गांव सिहाली जागीर निवासी दिलहसन अपने भाई सैफ अली के साथ रविवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दिलहसन की मौत हो गई। यहां सैफ अली की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। घर में बेटे के जन्म से खुशी का माहौल था। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा था। मृतक अपने पीछे पत्नी नाजिया व तीन बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें