फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से की छेड़छाड़

Sat, 09 Dec 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने गांव के रास्ते पर बुलाया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरे को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बहादुरगढ़ थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी बहन से एक ढोलपुर का युवक बात करता था। पिछले कई दिनों से किशोरी ने युवक से बात करनी बंद कर दी। आरोप है कि शनिवार को किशोरी के पास युवक का फोन आया, जिसने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी दी और मिलने के लिए बुला लिया। जिसके बाद पीडि़ता अपनी सहेली के साथ किसी कार्य से लुहारी की तरफ जाने लगी। तभी मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया और रास्ते में रोक लिया। पीड़िता को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया, विरोध करने पर छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, इसी बीच एक युवक भाग निकला और दूसरे को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष कार्यवाहक वासुदेव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें