फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मानकों के बिना चल रहीं 75 फैक्टरियों को दिया नोटिस

Tue, 15 Oct 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। क्षेत्र में बिना मानकों के चल रहीं 75 फैक्टरियों को अग्निशमन विभाग ने नोटिस दिया है। 15 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

4 अक्तूबर को लाखन स्थित पेपर मिल में गालंद निवासी आकाश तोमर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके उपरांत ग्रामीणों ने मिल संचालक पर कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर धरना दिया था। जांच में पता चला था कि मिल के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी तक नहीं थी। एसडीएम लवी त्रिपाठी के आदेश पर अग्निशमन विभाग ने मानकों के बिना चल रहीं फैक्टरियों को चिह्नित कर नोटिस देना शुरू कर दिया है। विभाग अब तक 75 से अधिक फैक्टरियों को नोटिस दे चुका है।

पांच हजार से अधिक फैक्टरियां संचालित

धौलाना तहसील क्षेत्र में विभिन्न उपकरण बनाने की 8 से 9 हजार फैक्टरियां, चादरों की रंगाई एवं छपाई के कारखाने संचालित हैं। इनमें से पांच हजार से अधिक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


कोट -

अब तक 75 फैक्टरियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर फैक्टरियों का विद्युत कनेक्शन कटवाने से साथ सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सचिन बालियान, प्रभारी, अग्निशमन विभाग पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें