फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नूरपुर में हुए गोलीकांड में घायल आयुष की उपचार के दौरान मौत

Fri, 05 Dec 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 16 नवंबर की रात मामूली विवाद में हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हुए 18 वर्षीय आयुष की बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। आरोपी पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में पीड़ित पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने ग्राम प्रधान व जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देर शाम मृतक का गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

गांव नूरपुर निवासी सुंदर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि 16 नवंबर को चार बजे उनका पुत्र अमन बुग्गी लेकर गांव में जा रहा था। रास्ते में संजय का ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। उनके पुत्र अमन ने संजय के पुत्र अर्पित से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी अर्पित ने गाली गलौज करते हुए उनके पुत्र को जमकर पीटा। पिटाई के बाद उनका पुत्र अमन घर आ गया था। इसी रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी संजय, अर्पित, श्रवण, प्रेमपाल, अक्षय, अमित, भूरे ने उनके चचेरे भाई जगदीश को घेरकर पीटा। जगदीश के चिल्लाने पर उनके परिवार के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े।
इसके बाद आरोपी अर्पित, श्रवण, संजय, प्रेमपाल, अमित, अक्षय व भूरे ने अपने घर की छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी और अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। इसमें उनके परिवार के आयुष, निखिल, अनुज, रवि, विजय, संत सिंह, आकाश व माही गंभीर रूप से घायल हो गए। आयुष व रवि की हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। ग्राम प्रधान पदम सिंह के द्वारा षड्यंत्र के तहत ये घटना कराई गई थी। इसमें जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अजीत में शामिल था। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की मां निशा, छोटे भाई आर्यन, बहन आयुषी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस पहले ही आरोपी प्रेमपाल उर्फ पिन्नू व संजय को घटना में प्रयुक्त असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें