फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: गणतंत्र दिवस के मौके पर एएसपी समेत नौ पुलिसकर्मियों को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह से किया जाएगा सम्मानित 

Wed, 26 Jan 2022 12:16 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न कार्य क्षेत्रों में सम्मानित किया जाता है। जिले से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को हापुड़ में तैनात एएसपी समेत नौ पुलिसकर्मियों को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एएसपी को प्लेटिनम व अन्य पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पुररस्कार को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न कार्य क्षेत्रों में सम्मानित किया जाता है। जिले से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी थी। एएसपी के अलावा इस टीम में अधिकतर पुलिसकर्मी एसओजी टीम से शामिल हैं। 

इस टीम द्वारा पूर्व में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसे देखते हुए ही उन्हें इस पुररस्कार की घोषणा की गई है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि टीम में काफी अच्छे कार्य किए हैं, इसके लिए उन्हें पुरस्कार के लिए चिन्हित किया गया है। सभी बधाई के पात्र हैं, दूसरे पुलिसकर्मियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


ये पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
जारी सूची में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा को प्लेटिनम व निरीक्षक संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह को सिल्वर, उपनिरीक्षक नसीम खान, मुख्य आरक्षी सोनू, अरशद, मोहित कुमार, कुलदीप व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस वचनवीर सिंह को सिल्वर मेडर दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा से सभी लोग गदगद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें