फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एथलेटिक्स ट्रायल में नौ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल देते खिलाड़ी। संस्था: विभाग
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित खेल स्टेडियम में बुधवार को समन्वय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें नौ खिलाड़ी बृहस्पतिवार को मेरठ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जिला उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। 1500 मीटर दौड़ में विशाल, 400 मीटर दौड़ में विनेश कुमार, अवनीत, 800 मीटर दौड़ में निशांत का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है। अंकित सैनी 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद, रिहान 1500 मीटर दौड़, पांच किलोमीटर दौड़, दीक्षित 800 मीटर दौड, पांच किलोमीटर दौड़, अभिषेक 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, उज्जवल 100 व 200 मीटर दौड़ में चयनित हुए।
जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित सभी खिलाड़ी एक अक्तूबर को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें