वैलेंटाइन डे मनाने गए थे दोनों
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी मुस्लिम किशोर एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को वैलेंटाइन डे के अवसर पर दोनों सुबह मंदिर में मिलने के लिए पहुंच गए।
फूल और चॉकलेट देते पकड़े गए
इस दौरान दोनों एक दूसरे को गुलाब के फूल, चॉकलेट देने लगे। लोगों को इसकी भनक लगी तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मामले की जानकारी हिंदू संगठनों के कुछ लोगों को भी दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।