फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई के बच्चे की मां बनी बहन: किशोरी ने अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, मां ने बताया क्यों चुप रही बेटी?

Thu, 12 Feb 2026 09:46 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोरी की मां ने बताया कि उसके जेठ का लड़का उनके घर आता-जाता रहता था। उसने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। डर के मारे किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। 
विज्ञापन
नाबालिग बहन ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग किशोरी ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक बच्चे को जन्म दिया है। यह डिलीवरी यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

युवती को परिवार लेकर पहुंचा था अस्पताल
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी को उसके परिजन बक्सर पीएचसी लेकर पहुंचे थे। महिला चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि किशोरी की डिलीवरी दो घंटे में हो जाएगी। इसकी सूचना पीएचसी के चिकित्सकों ने सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को दी।

नाबालिग ने किया बेटे को जन्म
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने किशोरी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की। इसके बाद नाबालिग किशोरी ने एक लड़के को जन्म दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय बहादुरगढ़ पुलिस को भी दी गई।
 
विज्ञापन

'जेठ का बेटा आता था घर'
किशोरी की मां ने बताया कि उसके जेठ का लड़का उनके घर आता-जाता रहता था। उसने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। डर के मारे किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। समय के साथ किशोरी का पेट बढ़ने लगा, जिसके बाद यह मामला सामने आया और उसने एक नवजात को जन्म दिया। परिजन की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें