फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आत्महत्या नहीं, गला घोटकर पेड़ पर लटकाया था रेखा का शव

Fri, 03 May 2024 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में विवाहिता रेखा (32) की मौत गला दबाने से हुई थी। आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर में आंगन में अमरूद के पेड़ पर लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के बाद एएसपी राजकुमार अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


मुबारिकपुर निवासी जयसिंह की पुत्री रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा पति के साथ अपने मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा दस साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।

बुधवार की रात को रेखा का शव अर्ध नग्न अवस्था में घर के आंगन में अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उस समय रेखा अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। बच्चे घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन


एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उसकी नाक से खून भी आया था। जिस पेड़ पर वह लटकी मिली उस पर आत्महत्या करना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में प्रतीत होता है कि गला घोंटकर हत्या के बाद उसे पेड़ पर लटकाया गया है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।



मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद एएसपी ने गांव पहुंचकर परिजनों और आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस आसपास मोबाइलों की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें