फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में कार व दो लाख न देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Tue, 22 Apr 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव ककराना में दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी विवाहिता की हत्या कर भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के गांव औखंद निवासी मुनेंद्र चौहान ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को उनकी पुत्री रितु की शादी शिवम निवासी गांव ककराना के साथ हुई थी। उन्होंने पुत्री की शादी में काफी दान दहेज दिया था। शादी के बाद से ही पति शिवम, सास रेखा, ससुर मूलचंद, जेठ गौरव व दीपक और जेठानी नीतू व निशा शादी में दिए गए दान दहेज से नाखुश थे।

इसके बाद आरोपी दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग करते हुए उनकी पुत्री से मारपीट करते थे। पुत्री ने ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत उनसे की थी। उन्होंने ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी नहीं माने थे। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुत्री की हत्या कर आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ गांव ककराना पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनकी पुत्री का शव बेड पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति शिवम, सास रेखा, ससुर मूलचंद, जेठ गौरव व दीपक और जेठानी नीतू व निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें