फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दंपती पर हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी कुंतेश ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने पति नरेश के साथ गांव के जंगल में खेतों पर गेहूं की कटाई के लिए गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी खुशीराम उर्फ खुशहाल और उसके बेटे दिपांशु व प्रशांत अपने खेत पर गन्ने की बुवाई कर रहे थे। जिन्होंने उनके खेत की मेड़ काट दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। जिसके बाद बलकटी से हमला कर उनके पति को घायल कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें