फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान में मां-बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी जानकारी

Sat, 28 Sep 2024 02:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में बंद मकान में मां बेटी का शव मिला है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में बंद मकान में मां बेटी का शव मिला है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार की दोपहर गांव खिचरा में एक बंद मकान से लोगों को बदबू आई। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ मकान में प्रवेश किया। तो वहां दो शव पड़े देखकर पुलिस सन्न्न रह गई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराने हैं। प्रथम दृश्यता गला दबाकर हत्या का लग रहा है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, लूटपाट के बाद हत्या की आंशका जताई जा रही है। 

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ सुनीता चौहान ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। प्रथम दृश्यता गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें