फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षिका की पिटाई से छात्रा बेहोश

Fri, 27 Sep 2024 11:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित एक स्कूल में शिक्षिका ने कक्षा सात की छात्रा को बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान फर्श पर गिरकर छात्रा बेहोश हो गई। वहीं, शिकायत करने आए छात्रा के पिता को स्कूल के कर्मचारियों ने छात्रा का नाम काटने की भी धमकी दी। पीड़िता के पिता ने ट्यूशन न पढऩे पर शिक्षिका पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा बाबूगढ़ छावनी नई बस्ती निवासी फारुख अली ने बताया कि उसकी पुत्री कस्बा स्थित स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि ट्यूशन न पढ़ने को लेकर शिक्षिका उसकी पुत्री से रंजिश रखती हैं। वह उसकी पुत्री को बार-बार प्रताड़ित करती आ रही है। शिक्षिका ने कुछ दिन पहले पिटाई कर उसकी पुत्री के हाथ की हड्डी तोड़ दी थी। जिसकी शिकायत उसने स्कूल प्रबंधन से की थी।

26 सितंबर को शिक्षिका ने उसकी पुत्री को जमकर पीटा। इस दौरान उसकी पुत्री बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। किसी तरह स्कूल कर्मचारी उसे होश में लाए और अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी होने पर वह शिकायत करने स्कूल पहुंचा तो स्कूल के कर्मचारियों ने कार्रवाई करने के बजाए उसकी पुत्री का नाम काटने की धमकी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें