फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंदरों ने युवक पर किया हमला, दोनों पैर की टूटी हड्डी

Mon, 30 Sep 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार को बंदरों के झुंड ने मोहल्ला गणेशपुरा में छत पर टहल रहे युवक पर हमला कर दिया। बंदरों ने युवक को कई जगह काटकर घायल कर दिया। वहीं, बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत से नीचे सड़क पर गिर गया। इसके कारण युवक के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई हैं। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बंदरों को न पकड़ने पर सभासद विकास दयाल ने 16 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका कोई कदम नहीं उठा रही है। अब बंदरों के झुंड ने वार्ड नंबर नौ के मोहल्ला गणेशपुरा में छत पर टहल रहे युवक विनय कोरी पर हमला कर दिया। इस दौरान विनय की कमर और हाथ पर बंदरों ने काट लिया। हमले से बचने के दौरान विनय नीचे गिर गया। जिससे दोनों पैर के गट्टे की हड्डी टूट गई हैं। इसी तरह की घटना आलोक कॉलोनी में तीन दिन पहले हुई थी। जिसमें गंभीर चोट के साथ टांके भी आए थे।

सभासद विकास दयाल ने बताया कि आतंकित बंदरों और कुत्तों की शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। कई बार शिकायत दर्ज कराई गई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के साथ घायलों के इलाज और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन




घरों पर लगी दी जाली

बंदरों से बचाव के लिए लोगों ने घरों के बाहर लोहे और स्टील की जाली लगा दी हैं, लेकिन सड़कों और छतों पर बंदरों का हमला जारी है। इससे हर दिन लोगों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन




किसी ने नहीं लिया टेंडर

नगर पालिका द्वारा कई बार टेंडर निकाला गया है, लेकिन किसी ने टेंडर नहीं लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही बंदरों और कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

- मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें