फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित मरीजों को अब घर पर मिलेगा उपचार

Thu, 13 Nov 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना ब्लॉक के 19 गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित आबादी को अब घर पर ही उपचार और जांच सुविधा मिलेगी। कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलबीइंग कार्यक्रम के अंतर्गत चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा इन गांवों में मोबाइल वैन चलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार को लेकर मोबाइल मेडिकल वैन ऐसे गांवों में घर-घर जाकर मरीजों का सर्वे करेगी, जहां सरकारी अस्पतालों की कमी है। मरीजों को उपचार लेने में परेशानी होती है। प्रवासी लोग, फैक्टरी मजदूर, ईंट भट्ठे, कोल्हूओं पर रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को भी इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने मोबाइल वैन के शुभारंभ के दौरान बताया कि यह सेवा ऐसे रोगों की पहचान में सहायक होगी, जो छूआछूत से नहीं फैलती है। इन बीमारियों में मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर शामिल हैं, ये बीमारी छूआछूत से नहीं फैलती हैं, लेकिन समाज में लोगों की सेहत के लिए ये बीमारियां चिंता का सबब बनी हुई है। हर चौथा मरीज मधुमेह, हर दूसरे को हाइपरटेंशन की समस्या है, कैंसर भी तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह के रोगों की स्क्रीनिंग के लिए मोबाइल वैन सेवा चालू की गई है। इसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पैथोलॉजिस्ट होंगे जो घर घर जाकर मरीजों की जांच करेंगे। उपचार भी दिया जाएगा, यदि मरीज गंभीर है तो उसे हायर सेंटर जाने की सलाह देंगे। ऐसे सेंटरों को भी मरीज की प्रोफाइल से अवगत कराया जाएगा। मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने वालों में सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी, एसीएमओ डॉ.वेदप्रकाश, डॉ.नवीन, डॉ.राजेश, डीपीएम सतीश कुमार, एआरओ आनंद, परीक्षित तेवतिया, नदीम आदि मौजूद रहे।
इन गांवों में मिलेगी सुविधा

लाखन, निधावली, माधापुर, सिखैड़ा, सपनावत, छिजारसी, गालंद, लालपुर, हसनपुर, बझैड़ा खुर्द, ककराना, प्रतापपुर, रजनी विहार में मोबाइल वैन मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें