फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो जगह दूध की डेयरी पर मारा छापा, लिए नमूने

विज्ञापन
कुचेसर चौपला पर एक डेयरी के अंदर दूध का नमूना लेते खाद्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़ । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को कुचेसर रोड चौपला पर संचालित दो दूध कीं डेयरियों पर कार्रवाई की गई। दोनाें डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए कुचेसर रोड चौपला पर संचालित दिनेश डेयरी चिलिंग सेंटर से घी, क्रीम, दूध का एक-एक नमूना लिया है। इसके अलावा हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी पर कार्रवाई कर मिश्रित दूध का एक नमूना लिया है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें