फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोतियों का खेल खिलाकर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर व्यक्ति से 11 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी राकेश से मोतियों का खेल खिलाकर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर कुछ आरोपियों ने उनसे 11 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश ने बताया कि उनकी नवीन मंडी पर वेल्डिंग की दुकान है। 13 जनवरी को हरकेश अपने तीन साथियों के साथ उनकी दुकान पर आए थे। एक महिला भी शामिल थी। इस दौरान आरोपियों ने मोतियों का खेल खिलाकर रकम तीन गुना करने की बात कहते हुए उन्हें झांसा में ले लिया।

इसके बाद आरोपियों ने भ्रमित कर उनसे 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बहन से भी 6.50 लाख रुपये लेकर आरोपियों को ओर दे दिए। इसके बाद आरोपी हरकेश के मोबाइल नंबर पर फोन उन्होंने अपने रुपये वापस करने की मांग की। इस पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें