फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गर्मी और लू ने किया बेहाल

विज्ञापन
तहसील चौराहे पर गर्मी में तौलिया ओढ़कर सड़क पर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गर्मी के तेवर एक बार फिर से तल्ख होते जा रहे हैं। झुलसाने वाली धूप लोगों को बेहाल कर रही है। लू के थपेड़ों के साथ ही उमस भरी गर्मी के कारण मंगलवार को दिनभर लोगों को पसीना छूटता रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई। आवश्यक कार्यों के चलते घरों से बाहर निकले लोग गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे लेकिन राहत नहीं मिली।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। राहगीरों के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को लू के थपेड़ों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर जारी रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगी। बारिश होने के साथ ही तापमान में छह से आठ डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
-

शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग-

भीषण गर्मी के साथ ही लू का प्रकोप बढ़ने से लोग राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। शहर के अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, रेलवे रोड, पक्का बाग, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड सहित सभी स्थानों पर गन्ना, बेल पत्थर, नारियल पानी आदि पेय पदार्थों की दुकान पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन




गर्मी से बचाव को यह करें-

- गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन 12 से 15 गिलास पानी पिएं।

- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, घर की बनी शिकंजी, नींबू पानी का सेवन करें।

- जरूरत न हो तो धूप में निकलने से बचें।

- मजबूरी है तो दोपहर में छाता लगाकर और काला चश्मा पहनकर निकलें।

- सूती और लाइट रंग के कपड़े पहनें।

-

पिछले एक सप्ताह के तापमान की स्थिति-

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

नौ मई 43 30

आठ मई 41 29

सात मई 39 29

छह मई 39 28

पांच मई 34 27

चार मई 38 27

तीन मई 37 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें