हापुड़। ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स के सेंट्रल स्क्वायड के तत्वावधान में मंगलवार को पर्यावरण मिशन हरित सेना अभियान के अंतर्गत प्रीत विहार में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संयोजक सेंट्रल जनरल ऑफिसर गजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन ने पर्यावरण दिवस से लेकर कारगिल विजय दिवस तक देशभर में हरित योद्धाओं के माध्यम से एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हरित योद्धाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बताया कि प्रीत विहार में फलदार और छायादार पौधे रोपकर पौधों को कॉलोनी वासियों को गोद देकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीत मौजूद रहे।