फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारवाड़ इंटर कालेज में होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sun, 16 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिलखुवा।मारवाड़ इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 452 परीक्षक करेंगे। 45 डिप्टी हेड की देखरेख में मूल्यांकन कार्य होगा। केंद्र पर 1,77,675 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 27 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई तक चलेगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की कापियों को जांचने के लिए पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया था। पूर्व में मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की डेट 27 अप्रैल  तय की गई थी। ऐसे में अब समय कम होने के कारण मूल्यांकन केंद्र पर तैयारी शुरू कर दी हैं।

परीक्षकों और डिप्टी हेड की संख्या भी तय कर ली गई है। मूल्यांकन केंद्र के इंचार्ज एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन 452 परीक्षक करेंगे। 45 डिप्टी हेड परीक्षकों की देखरेख में होंगे। मूल्यांकन केंद्र पर 1,77,675 कापियों का मूल्यांकन होगा। परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें