बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नटों वाली मंढैया में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चिता की आग से 16 झोपड़ियां जल गइं। उनमें रखा घरेलू सामान राख हो गया।
पीड़ित परिवारों के पास अनाज और पहनने को कपड़े तक नहीं बच बचे।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नटों वाली मंढैया में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में एक के बाद 16 झोपड़ीनुमा मकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
संबंधित परिवारों समेत आसपास में रहने वाले दर्जनों लोग आनन फानन में मौके पर पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन हवा चलने से आग बुझाना तो दूर बल्कि उन्हें आसपास में पहुंच पाना भी मुमकिन नहीं हो पाया।
जिससे कुछ ही देर में 16 गरीब मजदूर परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। जिनमें रखे घरेलू उपयोग के सामान समेत एक लाख से अधिक की रकम और कई तोले सोने-चांदी के जेवरात भी जल गए।
सूचना मिलते ही गढ़ फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी मौके के लिए रवाना हो गई, लेकिन लंबी दूरी होने से वहां तक पहुंचने में करीब पौन घंटे का समय लग गया। जिससे तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था और फिर दमकल गाड़ी को राख के ढेर पर पानी की बौछार की औपचारिकता निभाकर वापिस लौटना पड़ा।
पीड़ित परिवारों की मानें तो करीब 150 मीटर की दूरी पर गंगा किनारे चार चिताएं जल रही थीं, जिनसे हवा के साथ निकली चिंगारी एक झोपड़ीनुमा मकान पर आ गिरी। फिर आसपास के अन्य सभी झोपड़ीनुमा मकानों को अपनी गिरफ्त में लेकर राख कर दिया।