फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार साल पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Jun 2026 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में शनिवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई। डायल 112 पर प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतका सुमन पत्नी मोहित, निवासी ग्राम सेहल, ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में शनिवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई। डायल 112 पर प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतका सुमन पत्नी मोहित, निवासी ग्राम सेहल, ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतका की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा पुत्र भी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट को सूचित कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

काफी समय तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना करते रहे, पुलिस के समझाने के बाद करीब 2 घंटे बाद शव को कब्जे में लिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें