फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से बचने के जुगाड़ लगा रहे हैं कर्मचारी

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी कटवाने के जुगाड़ में शिक्षक व कर्मचारी लगे हुए हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए यह लोग दिन निकलते ही डीएम कार्यालय पहुंच जाते हैं। हालांकि अब तक किसी की ड्यूटी काटी नहीं गई है।
विज्ञापन

जिले में 11 फरवरी को तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ऐसे में चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए शिक्षक व अन्य विभागों के कर्मचारी भी तैयार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जरूरतमंद कम और बिना जरूरत के लोग ड्यूटी कटवाने के लिए ज्यादा चक्कर लगाते हैं। 

ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी नात रिश्तेदारी में शादी, मां-बाप, सास ससुर की बीमारी जैसे कारण दे रहे हैं। पैनल में शामिल अधिकारी इन कारणों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं काटी गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन नियमों के अनुसार चुनावी ड्यूटी काटने का अधिकार जिला निर्वाचन अधिकारी या उनकी ओर से नामित अधिकारी को होता है। इसमें अधिकारी विवेक के अनुसार बिना चुनावी प्रक्रिया बाधित हुए ड्यूटी से नाम हटा या बदल सकते हैं।

स्वास्थ्य की जांच करती है टीम
अवकाश के लिए आने वाले स्वास्थ्य संबंधी आवेदनों के लिए चुनाव के दौरान सीएमओ की निगरानी में डाक्टरों का पैनल गठित किया गया है। इसमें विशेषज्ञ जांच पड़ताल करते हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को सौंपी जाती है। इसके बाद अवकाश या ड्यूटी से मुक्ति मिलती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी काटने व अन्य समस्याओं के लिए एक पैनल बनाया गया है। इसकी रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें