माह का चौथा शनिवार को शहर के सभी बैंक बंद रहे। वहीं दिनभर शहर के सभी बैंकों के एटीएम से भी रुपये नहीं निकल सके। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों के पास रुपये निकालने का एटीएम ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन एटीएम में भी रुपये नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी।
ग्राहक अमित दक्ष, दीपक और कुलदीप ने बताया कि बैंकों के अधिकारी एटीएम में कम रुपये डालते हैं, जो थोड़ी देर में ही खत्म हो जाते हैं। बैंकों के अधिकारियों को अधिक कैश एटीएम में लगाना चाहिए ताकि ग्राहकों को परेशानी नहीं हो।
उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक कैश बैंक के एटीएम डाला जाता है, लेकिन ग्राहक ज्यादा पहुंचते हैं तो वह खत्म हो जाते हैं। पूरी कोशिश करेंगे कि एटीएम 24 घंटे चालू रहे।