फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज का ये कदम अभी एक राज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 11 Dec 2023 04:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

पुलिस के अनुसार मजीदपुरा गली नंबर सात निवासी अरबाज (19) पुत्र इकबाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला है और पिछले कुछ सालो से यहां रहकर मोपेड पर गांव गोल गप्पे बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत श्यामपुर ददायरा मार्ग पर मोपेड पर गोल गप्पे बेचने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह झुलस चुके युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मजीदपुरा गली नंबर सात निवासी अरबाज (19) पुत्र इकबाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला है और पिछले कुछ सालो से यहां रहकर मोपेड पर गांव गोल गप्पे बेचने का काम करता है। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन दिन पहले ही पत्नी मायके गई है और हर दिन की तरह सोमवार को भी वह गोलगप्पे बेचने के लिए निकाला था। 
विज्ञापन

दोपहर के समय उसने मोपेड श्यामपुर के जंगल में रास्ते किनारे खड़ी की और उससे पेट्रोल निकालकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। खेत में उसने खुद को आग लगा ली। आग लगता देख आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस को आशंका है कि पत्नि से विवाद होने के चलते उसने यह कदम उठाया है, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें