फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को मिला दरिंदा: नौकरी दिलाने की बात कहकर बुलाया, अकाउंटेंट की जॉब की ऑफर; कमरे में ले जाकर लूटी अस्मत

Tue, 20 Feb 2024 08:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

अरसद ने नौकरी की ऐवज में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। आरोपी की मंशा को समझकर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमकर पीटा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को नौकरी लगावाने का झांसा देकर करीमपुरा निवासी एक युवक मजीदपुरा गली नंबर चार स्थित मकान में ले गया। जहां विरोध करने पर युवती को पीटते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला निवासी पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। ऐसे में वह नौकरी की तलाश में थी। 14 फरवरी को एक युवक उसे मिला। उसने अपना नाम अरशद कुरैशी पुत्र सलीम निवासी करीमपुरा बताया। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। जिसके बाद उसने उसे रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा के पास आने को कहा। लेकिन किसी कारण वह वहां नहीं पहुंच सकी।

इसके बाद 18 फरवरी को एक बार फिर युवक ने अपने नंबर से उसके नंबर पर फोन कर बताया कि वह उसकी अकाउंटेंट के पद पर नौकरी लगवा देगा। दोपहर के समय उसने उसे मजीदपुरा में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे मजीदपुरा की गली नंबर चार में स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसने नौकरी की ऐवज में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी।
विज्ञापन

आरोपी की मंशा को समझकर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमकर पीटा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके कारण पीड़िता काफी डर गई। लेकिन मंगलवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें