फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने लगाई फांसी: पिता की मौत के बाद पुत्र ने भी छोड़ी दुनिया, पढ़ें विनोद ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

Sat, 17 Feb 2024 09:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

लोगों का मृतक पिता-पुत्र के मकान पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा है। परिजनों के मना करने के बावूजद भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
मृत पिता विनोद और बेटा शिवम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा में पिता की मौत से सदमे में आए कक्षा 10 के छात्र ने भी शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र के पिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी थी। परिजनों के मना करने पर भी पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 

विज्ञापन

छिद्दापुरी निवासी विनोद तोमर ने शुक्रवार की तड़के कमरा में फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी थी। पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया। 

शनिवार की दोपहर मृतक के किशोरवय पुत्र शिवम ने उसकी कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरंसिक टीम ने घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र किये हैं। घटना के बाद से मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा है। 
विज्ञापन

लोगों का मृतक पिता-पुत्र के मकान पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा है। परिजनों के मना करने के बावूजद भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर अभी तक इस बाबत किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें