फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं बनाने को पालिका ने ढहाया क्वार्टर

Fri, 29 Apr 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर 5.25 करोड़ की लागत से बन रहा नाला अब जल्द पूरा हो सकेगा। क्योंकि पालिका ने स्लम्प वेल बनाने के लिए दकमल केंद्र में बने पालिका के एक क्वार्टर के दोनों कमरों को गिरवा दिया है। अब इस भूमि को जलनिगम को दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड की कालोनियों में जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका ने करीब 5.25 करोड़ रुपये की लागत से नाला बनाने का काम जलनिगम को सौंपा था, लेकिन आठ माह बाद भी नाला पूरा नहीं हो सका है।

स्वर्ग आश्रम रोड की ऊंचाई अधिक होने के कारण निर्णय लिया गया कि यहां एक स्लम्प वेल बनाया जाए, ताकि नाले का पानी स्लम्प वैल में आए और उसके बाद मोटर की मदद से निकाला जा सके, तभी जलनिकासी हो सकेगी।
विज्ञापन


पालिका ने जल निगम के अफसरों को फायर स्टेशन के पास पालिका की भूमि पर बने क्वार्टर की जमीन पर स्लम्प वेल बनवाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार सुबह एडीएम के निर्देश पर पालिका के अफसरों ने तहसीलदार/मजिस्ट्रेट दीपक कुमार की देखरेख में दोनों कमरों को तुड़वा दिया।

पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि स्लम्प वैल बनाने के लिए भूमि खाली करा दी गई है। जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बनी सिंह ने बताया कि भूमि पर जल्द ही स्लम्प वैल बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें