बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल के कोच में लगी आग के बाद कोच को हापुड़ स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी कोच स्टेशन पर ही खड़ा रहा। अब लखनऊ से इंजीनियरों की टीम यहां आकर कोच की जांच कर उसकी मरमम्त करेगी।
कोच के एक्सल के पास आग लगने के कारण अब पूरा पहिया बदला जाएगा। पहिया को बदलने के कार्य में तीन दिन का समय लग सकता है। जिसके बाद कोच को दोबारा ट्रेन से जोड़ा जाएगा। बुधवार सुबह को लखनऊ से दिल्ली जाते समय कोच संख्या बी-4 में हापुड़ पहुंचने पर अचानक आग लग गई थी।
आग लगने के बाद कोच को हापुड़ स्टेशन पर रोक दिया गया था। जिसके बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को स्थानीय अधिकारियों ने उसकी जांच पड़ताल की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर खड़े कोच का पहिया बदला जाएगा।
इस कार्यवाही में तीन दिन तक का समय लग सकता है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सल के समीप आग लगने से वह चल नहीं पाता। जिसके चलते टीम द्वारा पूरा पहिया ही बदला जाएगा। इसके लिए लखनऊ से इंजीनियरों की टीम यहां पहुंचेगी। तब तब कोच को निगरानी में रखा जाएगा।