फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेल के कोच का बदला जाएगा पहिया

Thu, 08 Sep 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल के कोच में लगी आग के बाद कोच को हापुड़ स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी कोच स्टेशन पर ही खड़ा रहा। अब लखनऊ से इंजीनियरों की टीम यहां आकर कोच की जांच कर उसकी मरमम्त करेगी।
विज्ञापन


कोच के एक्सल के पास आग लगने के कारण अब पूरा पहिया बदला जाएगा। पहिया को बदलने के कार्य में तीन दिन का समय लग सकता है। जिसके बाद कोच को दोबारा ट्रेन से जोड़ा जाएगा। बुधवार सुबह को लखनऊ से दिल्ली जाते समय कोच संख्या बी-4 में हापुड़ पहुंचने पर अचानक आग लग गई थी।

आग लगने के बाद कोच को हापुड़ स्टेशन पर रोक दिया गया था। जिसके बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को स्थानीय अधिकारियों ने उसकी जांच पड़ताल की।  रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर खड़े कोच का पहिया बदला जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यवाही में तीन दिन तक का समय लग सकता है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सल के समीप आग लगने से वह चल नहीं पाता। जिसके चलते टीम द्वारा पूरा पहिया ही बदला जाएगा। इसके लिए लखनऊ से इंजीनियरों की टीम यहां पहुंचेगी। तब तब कोच को निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें