फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली जाते ही कोतवाली में पसरा अंधेरा, फोटो वायरल

Fri, 08 Dec 2023 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार की रात गढ़ कोतवाली परिसर का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बिजली जाते ही कोतवाली में अंधेरा पसर गया और फरियादी हाथ में मोबाइल की टॉर्च लेकर घूमते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुछ फरियादी गढ़ कोतवाली में किसी कार्य से आए हुए थे, इतने में ही बिजली चली गई। तभी कोतवाली परिसर में अंधेरा पसर गया। कोतवाली में अंधेरा होने के कारण वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल निकाला और उसकी टॉर्च का प्रयोग करना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटे तक कोतवाली में अंधेरा पसरा रहा, लेकिन किसी ने भी जेनरेटर को चालू करने का प्रयास नहीं किया। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो कोतवाली में काफी कीमती सामान रखा रहता है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण कुछ समय इनर्वटर का प्रयोग लिया, लेकिन वह भी डाउन हो गया। जिसके बाद लाइट बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें