फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों पर लाठी चार्ज: जारी रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल, हापुड़ बार एसोसिएशन ने दूसरे जिलों से मांगा समर्थन

Fri, 15 Sep 2023 12:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक ने इस संबंध में दूसरे जिलों की बार एसोसिएशन अध्यक्षों को पत्र जारी कर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। बृहस्पतिवार रात उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पदाधिकारियों व अधिकारियों के बीच चली वार्ता में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने पर सहमति बनी थी। लेकिन हापुड़ बार एसोसिएशन ने फिलहाल हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।

विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक ने इस संबंध में दूसरे जिलों की बार एसोसिएशन अध्यक्षों को पत्र जारी कर सहयोग मांगा है। पत्र में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल पर मनमाने ढंग से हापुड़ बार एसोसिएशन के पीडि़त अधिवक्ताओं को विश्वास में लिए बिना आंदोलन समाप्ति का निर्णय लेने का आरोप लगाया है।

 

पत्र में उन्होंने कहा कि इस निर्णय से हापुड़ के अधिवक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। आरोपी अधिकारियों पर भी कार्रवाई का केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में हापुड़ बार एसोसिएशन हड़ताल समाप्ति से सहमत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों की बार से आंदोलन में सहयोग मांगा है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की हापुड़ में हड़ताल जारी रहेगी। दोपहर में अधिवक्ता पैदल मार्च निकालेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें