फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य होंगे बाद में, पहले बंदरों से निपटेंगे

Thu, 17 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
गढ़ पालिका बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष से वार्ता करते पालिका सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बुधवार को बंदरों का आतंक साफ नजर आया। बैठक में नगर क्षेत्र में बंदरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने, भव्य गंगा द्वार के निर्माण और विकास कार्यों से जुड़ेसभी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हो गए।
विज्ञापन


नगर स्थित कार्यालय में बुधवार को चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम की अध्यक्षता और ईओ पूर्णिमा सिंह के संचालन में पालिका बोर्ड बैठक हुई। सर्वप्रथम नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में होने वाले विकास कार्यों के लिए बजट तैयार किए जाने का प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पारित हुआ।

पालिका बोर्ड ने जनहित से जुड़े विकास कार्यों के सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी। हालांकि गढ़-चौपला स्थित जमुना दास ट्रस्ट भवन का उपयोग सार्वजनिक उपयोग वाली प्याऊ में दर्ज होने पर उसके भवन और जलकर को समाप्त करने वाले प्रस्ताव का पालिका सदस्य तिलकराम जाटव ने विरोध किया।
विज्ञापन


सदस्य महताब चौधरी और डॉ. शमशाद ने शासन से चलाई जा रही योजना के तहत कब्रिस्तानों की बाउंड्री कराने, राकेश चौहान और रमन शर्मा ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, साजदा बेगम, ईश्वर सिंह, संजय धोनी, जहीर अहमद, महेश बंसल ने नई आबादी वाले मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन बिछवाने की मांग रखी।

विष्णु दत्त नागर और डॉ.शमशाद ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। जिस पर ईओ पूर्णिमा सिंह ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द वन विभाग के साथ संयुक्त नीति बनाकर बंदरों की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य प्रस्तावों पर एक नजर
1. चौपला-नक्का कुआं मार्ग पर भव्य गंगा द्वार का निर्माण होगा।
2. ब्रजघाट गंगाघाट में दो नाव, चार गोताखोर ठेके रखे जाएंगे।
3. ऊंचाई वाले मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए चार सबमर्सिबल लगेंगे।
4. गंगा में नौकायन के लिए दो मोटरबोट, एक स्टीमर खरीदे जाएंगे।
5. पथप्रकाश व्यवस्था को सुचारु करने के लिए 100 खंभे लगेंगे।
6. बिजली की बचत के लिए हाईमास्क लाइटों के स्थान पर एलईडी लगेंगी।
7. मच्छरों का प्रकोप रोकने को बड़ी फोगिंग मशीन की खरीद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें