फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क पर उतरीं वैशाली कॉलोनी की महिलाएं, अधिकारियों से हुई नोकझोंक

Fri, 28 Jun 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तीन महीने से बिजली संकट झेल रही वैशाली कॉलोनी की महिलाओं का शुक्रवार को सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर सड़क को जाम कर दिया। अधिकारियों से महिलाओं की काफी नोकझोंक भी हुई। डेढ़ घंटे हंगामे के बाद अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी रमा, पुष्पा, शीला, ऊषा ने बताया कि महीनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। 100 वोल्टेज भी नहीं मिलते, जिसके कारण न तो पानी मिल पाता है और न ही गर्मी से राहत। आए दिन अधिकारियों से शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन से सप्लाई बिल्कुल नहीं मिल सकी है।

इसके विरोध में शुक्रवार को महिलाएं एकत्र होकर पैदल मार्च करती हुईं अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक पहुंची। महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया और नारेबाजी करने लगीं। एसडीओ द्वितीय उमाकांत शर्मा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह तत्काल समाधान की मांग पर अड़ गई। इस दौरान अधिकारियों और महिलाओं के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। सभासद रुद्राक्ष त्यागी और वार्ड 21 के सभासद पवन भास्कर ने मध्यस्थता का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनी निवासी मोहित पाल ने अधिकारियों से कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहीं अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन


इस पर अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार मौके पर आए, उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया। लेकिन महिलाओं ने मौके पर जाकर स्थिति देखने की बात कही। निगम के अधिकारी वैशाली कॉलोनी पहुंचे। वहां, एक नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर दस दिन में बिजली संकट से राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं शांत हुई।


कोट -

ओवर लोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या को खत्म करने का कार्य तेजी से चल रहा है। वैशाली कॉलोनी में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल गई है, इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें