फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल का घेराव करेगी किसान सभा, देगी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा/धौलाना। धौलाना तहसील के गांव उदयपुर नंगला गांव में अखिल भारतीय किसान सभा की एक बैठक में 10 जनवरी को छिजारसी टोल का घेराव कर टोल को पूरी तरह फ्री करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा यहां अनिश्चितकालीन धरने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

किसान सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष टीकम नागर ने बताया कि टोलकर्मी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। किसानों की गाड़ियों के आवागमन में दिक्कत कर उनसे टोल वसूली की मांग कर रहे हैं। जबकि पूर्व में किसानों से टोल टैक्स नहीं वसूलने व किसानों की गाड़ियों के फ्री आवागमन की बात तय हुई थी जो अब तक चली आ रही थी।
किसान सभा नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों से टोल वसूली नहीं होने देंगे। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिलापंचायत डॉ. बबली गुर्जर ने कहा कि किसानों के संघर्ष में हम पूरी टीम के साथ प्रदर्शन में शामिल हो कर किसानों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता वीरसिंह नागर, गबरी मुखिया, राजकुमार प्रधान, नितिन प्रधान, सुरेन्द्र चौधरी, विनीत नागर, सोनू प्रधान,अजबसिंह नेताजी, शुशांत भाटी, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, अजयपाल नेताजी, सतीश यादव, राहुल गुर्जर, महेंद्र प्रधान,धर्मवीर प्रधान, वीरेंद्र सिंह, निशांत रावल, प्रिंस प्रधान, अमरपाल महाशय, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें