फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करवाचौथ के लिए सोलह शृंगार में सजे बाजार

Fri, 27 Oct 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नवरात्र और दशहरा के बाद बाजार अब करवाचौथ की तैयारियों में सज गया है। एक नवंबर को महिलाएं व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। शुक्रवार को महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। वहीं, करवाचौथ को लेकर दुकानदारों और ब्यूटी पार्लरों में भी ऑफर दिए जा रहे हैं और पैकेज जारी किए हैं।
विज्ञापन


करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष पर्व है। सुहाग की लंबी आयु के लिए इस बार एक नवंबर को महिलाएं व्रत रखेंगी। पर्व पर सजने संवरने के लिए महिलाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर के गोल मॉर्केट, कोठी गेट सहित अन्य बाजारों में महिलाएं चूडिंया, कॉस्मेटिक, कपड़े, जूलरी आदि की खरीदारी कर रही हैं।

करवाचौथ के लिए बाजार भी सजकर तैयार हो चुके हैं और पूजा के लिए बाजार में आकर्षक छलनी, थाल, दीपक भी आ चुके हैंं। दुकानदारों द्वारा विशेष छूट, ऑफर, उपहार आदि से लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर संचालकों नेअभी से बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिटी प्लाजा स्थित दुकानदार संचालक जसमीत सिंह ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर कॉस्मेटिक के सामानों पर विशेष छूट दी जा रही है। एक हजार रुपये की खरीदारी करने पर महिलाओं को निशुल्क मेंहदी लगवाने का ऑफर दिया जा रहा है। बुलंदशहर रोड स्थित रानी ब्यूटी पार्लर की संचालिका रानी पाल ने बताया कि महिलाओं के सजने संवरने के लिए स्पेशल पैकेज जारी किए गए है। पांच सौ रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के पैकेज में अलग-अलग सुविधाएं दी जा रही है। करवाचौथ के लिए अभी से बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें