फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन आज से

Thu, 03 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। गुरुवार यानी तीन मार्च की सुबह पांच बजे से सात मार्च दोपहर 12 बजे तक नेशनल हाईवे से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन को लागू कराने की जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष और सीओ को सौंपी गई है। अमरोहा एसपी डा. एस चनप्पा ने बताया कि हैवी ट्रैफिक में ट्रक, टैंकर, कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्राली, लंबी दूरी की रोडवेज बसों की आवाजाही को हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

हाईवे पर एक तरफ हल्के वाहन गुजर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ तो हल्के वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी।

वहीं पड़ोसी जिलों से आने वाले हैवी ट्रैफिक को विभिन्न मार्गों से होकर गुजारा जाएगा या फिर हाईवे के किनारे रोक दिया जाएगा। इसके लिए पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में डीजे  पर रहेगी पांबंदी
कांवड़िये डीजे के साथ नहीं चल सकेंगे। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा के लिए किसी को भी डीजे उपलब्ध नहीं कराया जाए। यदि कावंड़ियों से डीजे बरामद हुआ तो कार्रवाई डीजे संचालकों के खिलाफ भी होगी।

यह है डायवर्जन प्लान
मुरादाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक
पाकबड़ा से संभल, बबराला, नरौरा, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। मुरादाबाद से मेरठ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कांठ से धामपुर, मेरठ, बिजनौर से दिल्ली जाएगा, जो वाहन अमरोहा से हाईवे की तरफ जाएंगे उन्हें संभल चौराहे से संभल की तरफ मोड़ा जाएगा जबकि अतरासी चौराहे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हापुड़ की तरफ से आने वाला ट्रैफिक
हापुड़ की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को गढ़ चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।

बिजनौर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक
बिजनौर से नूरपुर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को शिवाला कलां से आगे नहीं आने दिया जाएगा।

चांदपुर से धनौरा की तरफ आने वाला ट्रैफिक
चांदपुर से धनौरा आने वाले ट्रैफिक को रसूलपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा।

हसनपुर से गजरौला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक
हसनपुर से गजरौला की तरफ आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इस ट्रैफिक को रहरा, गवां, अनूपशहर बुलंदशहर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें