फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयघोष के साथ लौटने लगे कांवड़िए

Wed, 27 Jul 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शहर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवरात्रि का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर से गोमुख, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के जत्थे गुजरने लगे हैं। कांवड़ियों की सेवा व जलपान के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


सावन माह की शिव चौदस पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। हापुड़ नगरी में हरिद्वार से कांवड़ियों का मेरठ रोड से गाजियाबाद व बुलंदशहर की ओर से जत्थे गुजरने लगे हैं। आसपास के जिलों से शिव भक्तों के जत्थों की संख्या में दो-तीन दिन में इजाफा होगा।

ग्वालियर के थाना मुरैना के गांव जितावर निवासी मुरारी लाल, रामनिवास, बनवारी ने बताया कि वह पूरी आस्था व जोश के साथ शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने लैपर्ड और मोबाइल गाड़ियों पर सवार पुलिसकर्मियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए।

मेरठ रोड स्थित ग्लैक्सी गार्डन पर बुधवार को कांवड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों की सेवा की गई। दिनेश शर्मा, मोनी त्यागी, संदेश त्यागी,  सैंडी त्यागी, अन्नू त्यागी, पवन,  राकेश त्यागी, केशव त्यागी, गुड्डू पंडित, बबलू त्यागी आदि कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए थे।

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली पुशपुल एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव और एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल व डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां जीआरपी एसओ विनय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम के साथ पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान प्लेटफार्म और यात्रियों के सामानों की जांच की गई। प्लेटफार्म नंबर दो पर जाते समय अंडरपास में बनी बाघ की पेंटिग को देखकर डॉग भागने लगा। ट्रेनर ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया।

इसके बाद प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली पुशपुल एक्सप्रेस की बोगियों में भी डॉग स्क्वायड ने जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में भी चेकिंग की। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ब्रजघाट गंगानगरी के पुराने पुल के पास नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस जर्जर सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों गंगा भक्तों का आवागमन होता है, वहीं सावन मास में हजारों शिवभक्त इस रास्ते से गुजर रहे हैं।

लगातार शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस रोड को नहीं बनवा रहे हैं। इससे गुस्साए नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक शर्मा, समर्थ शिक्षा सेवा समिति संस्थापक राजकुमार उपाध्याय, युवा तीर्थपुरोहित समिति अध्यक्ष राजकुमार लालू, आरती पुजारी योगेंद्र पहलवान,

महीपाल रावत, दीपक पहलवान, सचिन शर्मा, गौरव शर्मा, रविकांत कौशिक आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत नहीं करवाई गई तो यह लोग बेमियादी धरना देंगे। इस संबंध में एसडीएम शमशाद हुसैन ने कहा कि अविलंब एनएचएआई विभाग को दिशा निर्देश देकर जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें