फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसरूपनगर बिजलीघर चालू

Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े चार गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि अब उन्हें आएदिन फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन गांवों को जसरूपनगर में बने नए बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे गांवों को तो बेहतर आपूर्ति मिली है, वहीं ओवरलोड चल रहे मोदीनगर बिजलीघर को भी काफी राहत मिली है।

अब से पूर्व गांव जोगीपुरा, दादरी, दस्तोई, पांची को बिजली मोदीनगर रोड स्थित  बिजलीघर से दी जाती थी। लेकिन इस बिजलीघर पर अधिक लोड पड़ने के कारण आएदिन फॉल्ट से ग्रामीणों को परेशानी होती थी।  
विज्ञापन


निगम अफसरों ने ओवरलोड बिजलीघर का लोड कम करने और ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति दिलाने के उद्देश्य से जसरूपनगर में 10एमबी क्षमता के बिजलीघर का निर्माण शुरू कराया था। 

फिलहाल नए बिजलीघर से जोगीपुरा, दादरी, दस्तोई, पांची को जोड़ दिया गया है। चार गांवों का लोड हटने से मोदीनगर रोड बिजलीघर पर भी ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो गई है। जल्द ही रामपुर रोड स्थित बिजलीघर को भी शुरू कराने की बात कही जा रही है।

 जसरूपनगर बिजलीघर से चार गांवों को जोड़ दिया गया है। अब इन गांवों को भरपूर बिजली मिलेगी। मोदीनगर रोड बिजलीघर पर भी ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो गई है।
विज्ञापन

  अवधेश कुमार, एसडीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें