फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाई रोडवेज को लाखों की चपत

Fri, 18 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हापुड़ डिपो को भी कोहरे ने सात दिन में लाखों रुपये का चूना लगा दिया है।
विज्ञापन


धुंध के कारण बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। उधर, यात्रियों को भी घंटों बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 98 बसों का संचालन होता है। इन बसों के संचालन से डिपो को प्रतिदिन औसतन 12 लाख रुपये का राजस्व मिलता है।

कोहरे के कारण बसों का संचालन इस कदर गड़बड़ा गया है कि डिपो को प्रतिदिन 3 लाख रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आलम यह है कि डिपो की जो बस लोकल मार्ग पर पांच चक्कर लगाती थी अब वह सिर्फ तीन या चार चक्कर ही लगा पा रही हैं।

एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि कोहरे के कारण निगम को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। बसों के बेहतर संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें