फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मजीदपुरा में बिना चिकित्सक लगा जन आरोग्य मेला

विज्ञापन
मजीद पुरा स्थित सरकारी अस्पताल में लगे आरोग्य मेले में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बुखार से जिला बेहाल है। रविवार को मजीदपुरा में बिना चिकित्सक ही जन आरोग्य मेला लगा। फार्मासिस्ट, एएनएम ने ही मरीजों का इलाज किया। जिलेभर के आरोग्य मेलों में 1800 से ज्यादा बुखार के मरीज आए। चर्म रोगियों की भरमार रही।
अंतिम मरीज तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए हर रविवार को जन आरोग्य मेले लगाए जाते हैं। लेकिन ये मेले औपचारिकता में निपटते जा रहे हैं। आलम यह है कि जिन पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले लगते हैं उनमें कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचते। एमबीबीएस चिकित्सक ही उपचार सेवा देते हैं, लेकिन हाल ही में मजीदपुरा पीएचसी के प्रभारी ने रिजाइन कर दिया है, जिस कारण इस अस्पताल में कोई चिकित्सक नियुक्त नहीं किया गया। यहां रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं, मेले में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। लेकिन उनके उपचार के नाम पर खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

उधर, दूसरे मेलों में भी चिकित्सकों की कमी का मरीजों को सामना करना पड़ा। बता दें कि जिलेभर के स्वास्थ्य मेलों में 1800 से अधिक बुखार के मरीज आए। इसके साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या भी काफी रही। शरीर पर लाल चकत्ते बनना, कान के पीछे पानी निकलना, सिर में पपड़ी बनना जैसे मरीज रहे।
सिर्फ सामान्य मरीजों का होता है इलाज

जन आरोग्य मेलों में सिर्फ सामान्य बीमारियों का ही इलाज होता है। क्योंकि इन अस्पतालों में न तो जांच की खास सुविधा होती और न ही आवश्यक मशीनें। ओपीडी में दवा देकर ही मरीजों को भेजा जाता है।
सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए भेजते हैं सीएचसी

सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को हापुड़ सीएचसी ही भेजा जाता है। क्योंकि जिले के किसी अन्य सरकारी अस्पताल में ये सुविधाएं नहीं है। ऐसे में सीएचसी में मरीजों की लंबी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहा कि मजीदपुरा पीएचसी के प्रभारी ने इस्तीफा दिया है। यहां चिकित्सक की व्यवस्था की जा रही है। मेलों में आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है, दवाएं भी उपलब्ध हैं।-डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें