शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरने लगी है। सोमवार को तहसील चौपला पर लगे भीषण जाम ने लोगों को गर्मी में परेशान कर दिया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। सोमवार को एक बार फिर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं।
कुछ ही देर में यहां भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया। भीषण गर्मी में जाम को खुलवाने के लिए गर्मी में यातायात पुलिसकर्मी काफी मशक्कत करते दिखाई।
काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को जाम से निजात दिलाया।