फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी संभाग में सबसे तेज निकली हापुड़ की एंबुलेंस

Mon, 13 Jun 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ की एंबुलेंस सेवा के दो कर्मियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मरीजों को सुविधा देने में जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा प्रदेश के उत्तरी संभाग में सबसे तेज साबित हुई हैं। हापुड़ में 108 नंबर पर दर्ज कॉल का शत प्रतिशत अनुपालन किया गया है।
विज्ञापन


इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मुरादाबाद के अपर निदेशक (एंबुलेंस सेवा) ने जिले के दो एंबुलेंस कर्मियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया है। नोडल अधिकारी को भी जल्द सम्मानित किया जायेगा।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर है। समाजवादी एंबुलेंस सेवा शुरू होने से पहले दूर दराज के ग्रामीणों को सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। गरीब मरीजों का अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन


ऐसे में समय पर इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीज की जान तक चली जाती थी। मरीजों की सहुलियत के लिए प्रदेश सरकार ने 102 व 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। प्रदेश के उत्तरी संभाग में संचालित 108 नंबर एंबुलेंस सेवा का जिलेवार आंकलन प्रदेश स्तर पर किया गया।

इसमें हापुड़ में इस सेवा को सबसे बेहतर माना गया। यहां 108 नंबर पर दर्ज शत प्रतिशत कॉल का अनुपालन किया गया और एंबूलेंस तेजी से मरीजों तक पहुंच सकीं। इसके लिए मुरादाबाद के अपर निदेशक (एंबुलेंस सेवा) ने 108 नंबर एंबुलेंस के पायलट गौरव व ईएमटी लेखपाल को सम्मानित किया है।

जिला एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डा.राकेश अनुरागी को भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उत्तरी संभाग में प्रथम स्थान मिलने से स्वास्थ्य अफसरों में खुशी का माहौल है।

नोडल अधिकारी डा.राकेश अनुरागी ने बताया कि मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दर्ज शत प्रतिशत कॉल का अनुपालन किया गया है। भविष्य में भी वह इसी तरह कार्य जारी रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें