फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम से जूझा शहर

Mon, 03 Oct 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सप्ताह का पहले दिन सोमवार को दिन निकलते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम जैसे हालात हो गए। दिन भर रुक-रुक लगे जाम से लोग परेशान रहे। प्रशासन ने उपाए नही कि तो त्योहारी सीजन में जाम से हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। नगर के तहसील चौराहा, मेरठ रोड, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड पर अमूमन हर दिन जाम जैसे हालात रहते हैं। सोमवार को भी दिन निकलते ही वाहनों का दबाव सड़क पर बढ़ गया।

इसके चलते चंद मिनटों की दूरी घंटों में पूरी हुई। इस दौरान वाहन चालक आपस में उलझते रहे। कई बार हंगामा भी हुआ। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की योजनाएं हवाई साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात सीओ विशाल यादव का कहना है कि नगर के प्रमुख चौराहों की नजदीकी के चलते जाम की समस्या पैदा होती है। जाम से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें