फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 स्कूलों को नोटिस जारी

Thu, 01 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
52 स्कूलों को नोटिस जारी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में संचालित 52 विद्यालय के संचालकों ने डीआईओएस कार्यालय को अंशकालिक अध्यापकों का ब्योरा नहीं सौंपा है। इस संबंध में कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर, जल्द ब्योरा नहीं देने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि जिले के 52 विद्यालयों ने अंशकालिक शिक्षकों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।

उन्होंने चिह्नित विद्यालयों को नोटिस जारी कर, दो दिन के अंदर अंशकालिक अध्यापकों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। तय समय में ब्योरा न मिलने पर इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें