फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों को मिले पर्याप्त बिजली

Fri, 11 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए पर्याप्त बिजली दिलाए जाने, क्षेत्र में नाली और सड़कों का समुचित निर्माण कराए जाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में उद्योग बंधुओं ने कहा कि औद्योगिक इकाईयों को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नगर की औद्योगिक इकाईयों को पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति करने की वैकल्पिक व्यवस्था करे।

आवश्यकता पड़ने पर शासन से बजट की मांग की जाए। उद्यमियों ने दिल्ली रोड़ पर कराए जा रहे आधे अधूरे सड़क निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुुए जल्द से जल्द सही तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। उद्यमियों का कहना था कि नाले की केवल ऊपरी सतह से ही कूड़े को निकाल कर बाहर किया जाता है।
विज्ञापन


जिसके कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को निर्देशित किया कि जल्द ही नाले की समुचित सफाई कराई जाए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी सहित सभी उद्यमि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें